पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय (चटर्जी) द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की प्रतिज्ञा के साथ मनाया गया। वंदे मातरम के 150 वें वर्ष पूरे होने का उत्सव स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों को प्रेरित करने वाले इस गीत के ऐतिहासिक योगदान को याद करने और युवा पीढ़ी में देशभक्ति,राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को फिर से जागृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो पूरे भारत में साल भर सामूहिक गायन के साथ मनाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.