अमरोहा, नवम्बर 8 -- अमरोहा, संवाददाता। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में सामूहिक गायन किया गया। मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। कहा कि आज हम उसी दौर को जी रहे हैं, जिसकी कल्पना उस समय की गई थी जब यह गीत लिखा गया था। यह गीत लोगों में जोश भर देता है। स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान विभिन्न समुदायों, संस्कृतियों और देशवासियों को एकजुट करने एवं देशभक्ति की नई चेतना जगाने में इस गीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह गीत एकजुटता का प्रतीक है। हमें एक साथ रहना है, तभी हम विकसित भारत का निर्माण कर सकेंगे। लोगों से कहा कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.