वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गान
चंदौली, सितम्बर 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर स्थित बाल विद्या निकेतन विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विद्या भारती की अगुवाई में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गान का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे स्वयंसेवकों, शिक्षकों और छात्रों ने एक स्वर, एक लय में वंदे मातरम का गान कर देशभक्ति का परिचय दिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय रांची कांति सिंह ने कहा कि वंदे मातरम का गान देश का गौरव है। इसका गान हर भारतीय के मन में देश प्रेम का भाव जगाता है। वहीं आरएसएस के नगर कार्यवाह भुवनेश्वर ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण का मंत्र है, हर किसी को इसका गान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.