वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर निकाली रन फॉर वंदे मातरम
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- शाहजहांपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल शाहजहांपुर महानगर की ओर से रन फॉर वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिरनीबाग मैदान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को नशामुक्त समाज और अखंड भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि अटक से कटक तक भारत के भू-भाग का जो हिस्सा अलग हुआ है, उसे पुन: भारत का हिस्सा बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करना होगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। यह भी पढ़ें- केरल में वंदे मातरम के पूरा गायन संबंधी पत्र पर विवाद खिरनीबाग मैदान से शुरू हुई दौड़ सदर, बहाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.