वंदे मातरम के 150 वर्ष पर पूरे होने पर सामूहिक गायन का आयोजन
धनबाद, सितम्बर 26 -- झरिया। झरिया लाल बाजार स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को वंदे मातरम् गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में हुआ। प्रधानाचार्य गौतम बनर्जी के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम मां भारती और बंकिमचंद्र चटोपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी जी एवं भैया-बहनों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। मौके पर संपा भट्टाचार्या, सीमा पांडेय, संजय पांडेय, सुरेश सिंह, भगवान साहू, अभय सिंह, कविता अग्रवाल, आरती केशरी, रिया कुमारी, नीतू कुमारी, इंदू कुमारी, अस्मित वर्मा, दिव्या कुमारी, अनामिका ठाकुर, पूनम कुमारी, आंचल सिंह, साक्षी कुमारी सहित सभी आचार्य उपस्थित थे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.