कोडरमा, सितम्बर 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत एक लय, एक समय और एक स्वर में वंदे मातरम के सामूहिक गायन को लेकर रविवार को शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम का लक्ष्य बताया गया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के आह्वान पर देशभर में एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:30 बजे से 11 बजे तक देशभर में लगभग एक करोड़ लोगों द्वारा वंदे मातरम का गायन किए जाने का लक्ष्य है। इसमें जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन की सहभागिता एवं सहयोग अपेक्षित है।

संगठनों की प्रतिक्रिया ब...