वंदे मातरम के सामूहिक गायन से गूंज रहा विद्यालय परिसर
शामली, सितम्बर 22 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल में 25 सितंबर को प्रस्तावित सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्र-छात्राओं के विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुशासनबद्ध होकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का अभ्यास कर रहे हैं। विद्यार्थियों के एक साथ उठते राष्ट्रभक्ति के स्वर विद्यालय परिसर को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के शुद्ध उच्चारण, स्वर, लय और सामूहिक प्रस्तुति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्या भारती के इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.