नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम के साथ जो अन्याय हुआ, वह कोई मामूली घटना नहीं थी। यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति की शुरुआत थी, जिसकी वजह से अंततः देश का विभाजन हुआ। लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें यह कड़वा सच स्वीकार करना होगा कि वंदे मातरम को वह सम्मान नहीं मिला, जिसका वह हकदार था। उन्होंने इतिहास को कुरेदते हुए कहा कि जिस बंगाल की धरती पर इस गीत की रचना हुई, वहीं कांग्रेस ने इसे खंडित करने का काम किया। रक्षा मंत्री ने मांग की है कि राष्ट्रगीत को उसका खोया हुआ गौरव वापस मिलना चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति और पलायन पर भी गहरी चिंता जताई। रक्षा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.