सहारनपुर, अगस्त 18 -- सहारनपुर। वंदे मातरम को लेकर विवादों में घिरी कांग्रेस के सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने बयान देकर सियासी घमासान और तेज कर दिया है। इमरान मसूद ने कहा कि वह वंदे मातरम का सम्मान करते हैं और इसके गायन के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे, लेकिन इसे गाएंगे नहीं। उन्होंने अपने रुख के पीछे धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए कहा कि उनका धर्म अल्लाह के अलावा किसी अन्य की वंदना या इबादत करने की अनुमति नहीं देता है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि वंदे मातरम के प्रति उनके मन में किसी तरह का अपमान या विरोध का भाव नहीं है। वह राष्ट्रीय गीत का सम्मान करते हैं और उसके गायन के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े भी रहेंगे। हालांकि, अपनी धार्मिक आस्था के कारण वह इसे गाना स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने संविधान में मिले...