वंदे मातरम के अपमान को अपराध बनाने वाले विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को अपराध बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। इसके तहत वंदे मातरम् को वही कानूनी संरक्षण मिलेगा, जो वर्तमान में राष्ट्रगान को प्राप्त है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 कानून बन गया है। लोकसभा में 30 जुलाई को यह विधेयक पारित हुआ था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जन गण मन के समान दर्जा प्राप्त है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया जाएगा। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के अपमान को अपराध बनाने वाले कानून को राष्ट्रपति ने दी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.