वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। गांधी भवन टाउनहाल से कांग्रेस कार्यालय तक निकले जुलूस में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने कथित अपमान को लेकर कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार लगातार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के अपमान को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.