पूर्णिया, सितम्बर 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रभावना, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विद्या भारती के द्वारा वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर माधव कोठी थाना चौक में भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विद्यालय परिवार के आचार्य आचार्या, भैया बहन एवं अन्य सहभागी एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करेंगे। कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हुए केवल विद्यालय परिसर में ही नहीं, बल्कि पूर्णिया शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ब्राइटलैंड स्कूल ...