कन्नौज, अप्रैल 21 -- नगर के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रयागराज के कार्यकर्ता शुभम द्वारा मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में किया गया। इस अवसर पर शुभम ने छात्र-छात्राओं को वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत देशभक्तों के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का प्रमुख स्रोत रहा। उन्होंने भारत की समृद्ध सामाजिक संस्कृति और एकता की भावना पर भी प्रकाश डाला, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना और प्रबल हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन कर वातावरण को देशभक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.