शामली, सितम्बर 25 -- शामली। शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक स्वर और एक लय में वंदे मातरम का गायन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष चन्द्रदेव धीमान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना, ध्वजारोहण और भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख उदय पुण्डीर ने कहा कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र भावना, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछाव...