कन्नौज, सितम्बर 25 -- तिर्वा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तिर्वा के क्रीड़ा मैदान में शुक्रवार को 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'नमामि भारत' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं, आचार्यों और गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। कार्यक्रम को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी रिकॉर्ड किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य कर अधिकारी प्रेरणा द्विवेदी रहीं, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल ने की। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. के.पी. विश्वास, प्रबंधक त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा तथा कार्यक्रम संय...