पटना, मार्च 26 -- सूबे के सभी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन को लेकर जारी राज्य सरकार के आदेश का भाजपा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने समर्थन किया है। उन्होंने इस आदेश को राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को पुनर्जीवित करने वाला निर्णय बताया। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अमर चेतना है। स्कूलों में इसके नियमित गायन से आने वाली पीढ़ी में अपनी जड़ों के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना अधिक प्रगाढ़ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.