वंदे मातरम् विधेयक का विरोध कर डीएमके ने अलग संकेत दिए
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- परिसीमन विधेयक पारित कराने के लिए डीएमके के साथ को लेकर चल रही अटकलों के बीच सोमवार को संसद में अलग रंग दिखा। डीएमके सरकार से दूरी बनाती दिखी। पार्टी ने राज्यसभा में पेश किए गए वंदेमातरम् विधेयक का विरोध किया और साफ कहा कि यह संविधान के विरुद्ध है। तमिलनाडु में सत्ता गंवाने के बाद डीएमके इंडिया गठबंधन से दूरी बना रही है। उसकी नाराजगी तब बढ़ी थी जब सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन का ऐलान किया था। इसके बाद माना गया कि अब डीएमके इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं रह गई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसने इसका ऐलान नहीं किया है। संसद में भी डीएमके अब इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा नहीं ले रही है। ऐसे में सुगबुगाहट शुरू हुई थी कि भाजपा की तरफ से परिसीमन विधेयक को लेकर उसे साधने की कोशिश की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.