शामली, मार्च 23 -- शामली। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर के एक प्रमुख एवं व्यस्ततम चौक का नाम वंदे मातरम् चौक रखने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि वंदे मातरम् गीत की 151वीं वर्षगांठ तथा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में एक-एक प्रमुख चौक का नाम वंदे मातरम् चौक रखा जाना चाहिए। संगठन ने अपने ज्ञापन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा का हवाला देते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इस उद्घोष ने स्वतंत्रता सेनानियों में अद्भुत ऊर्जा और बलिदान की भावना उत्पन्न की थी। विश्व हिंदू महासंघ ने प्रस्ताव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.