वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन
हाजीपुर, सितम्बर 25 -- राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर सहदुल्लहपुर, लालगंज में वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार को यह कार्यक्रम पूरे देश में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित किया गया। वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि इस अमर गीत को 7 नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह गीत भारतीयों के लिए एकता, साहस और देशभक्ति का सबसे बड़ा नारा और प्रेरणाश्रोत बना।भारत यह भी पढ़ें- 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक स्वर और एक लय में गाया गया वंदेमातरम सरकार ने संस्कृति मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.