पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के डालटनगंज यूनिट से वर्ष भर चलने वाले वंदे मातरम् के गौरवपूर्ण 150 वर्ष के स्मरणोत्सव, एक पेड़ मां के नाम एवं स्वच्छ भारत अभियान विषय पर मेदिनीनगर के राजकीयकृत ब्राह्मण प्लस टू उच्च विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत, एक पेड़ मां के नाम, अभियान के अंतर्गत पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प तथा कन्या पूजन के साथ हुई। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर ने अतिथियों का परिचय कराते हुए विषय प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने और मातृभूमि के प्रति समर्पण भाव को सशक्त करने वाला अमर मंत्र है। बतौर अतिथि पर्यावरणविद् एवं वनराखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जायसवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.