दुमका, सितम्बर 26 -- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गान का आयोजन दुमका, प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, सामूहिक गायन से गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वरकार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका के प्रार्थना सभा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता विमल मरांडी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, इसकी रचना एवं स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी प्रेरणादायी भूमिका के ब...