पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज बिथरा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विचार गोष्ठी व सामूहिक वंदे मातरम् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री रौनकपाल एवं प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार , जिला संयोजक आयुष मिश्रा रहे। आयुष मिश्रा ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के इतिहास एवं महत्व के विषय पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता रौनक पाल ने कहा वंदे मातरम यह सिर्फ एक नारा नहीं है। यह हमारी मातृभूमि के प्रति प्रेम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.