बोकारो, सितम्बर 21 -- बोकारो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेक्टर-2 में रविवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलाक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् का 25 को होगा सामूहिक गायनबैठक का महत्व बैठक में राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्षभर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणादायी धरोहर है। इसके 150 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रमों की योजना इस अवसर को राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रमों को सफल बनाने के ...