मथुरा, मार्च 26 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ब्रज प्रांत) द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विचार संगोष्ठी एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन बीएसए कालेज में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को व्यक्त किया। इस अवसर पर एकता गौर और गौरी सारस्वत द्वारा वंदे मातरम् का भावपूर्ण गायन प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने खड़े होकर सामूहिक रूप से गाया। मुख्य अतिथि टीपी सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। मुख्य वक्ता प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. एसके राय ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का प्रतीक है। युवाओं को इसके ऐतिहासिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.