बिजनौर, सितम्बर 25 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देश पर निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूर्ण वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय के भैया-बहिनों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. प्रियंवदा आर्य, मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र जोशी, मुख्य वक्ता डॉ. एलएस बिष्ट, प्रबंधक पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष कपिल गर्ग एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। भारत माता एवं म...