हजारीबाग, जुलाई 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में 150 विशेष रंगमंचीय प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। झारखंड में रांची और हजारीबाग में इसका आयोजन होगा।इसी कड़ी में तरंग ग्रुप हजारीबाग की ओर से 15 जुलाई को शाम पांच बजे नगर भवन में देशभक्ति पर आधारित नाटक धरती आबा-वंदे मातरम् की अमर हुंकार का मंचन किया जाएगा। एक घंटे की प्रस्तुति में स्वतंत्रता संग्राम से आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माण तक झारखंड के शहीदों की भूमिका को संगीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।नाटक यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में आज मंचित होगी आजादी की गाथा 'क्रांति गीत - वंदे मातरम्' का निर्देशन दीपक झा करेंगे। संस्था के सचिव अमित...