रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर के विभिन्न विद्यालयों में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिलकराज बाल विकास सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। यह भी पढ़ें- 150 वर्षों की राष्ट्रीय चेतना को नमन, एक स्वर में गूंजा 'वंदे मातरम्'कार्यक्रम की जानकारी इस दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, राष्ट्रीय आंदोलन में इसकी भूमिका और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता से अवगत कराया। गांधी कॉलोनी स्थित श्री तिलकराज बाल विकास सरस्वती शिशु मंदिर में वंदे मातरम् के सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम क...