वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर
बोकारो, सितम्बर 25 -- बोकारो। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बोकारो में तीन स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए, शिशु वाटिका सेक्टर एक सी और बोकारो रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 823 लोगों ने हिस्सा लिया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर दो ए में 389, शिशु वाटिका सेक्टर एक सी में 274 और बोकारो रेलवे स्टेशन पर 160 लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान तीनों स्थानों पर राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का माहौल रहा। रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक, सेक्टर दो ए में पूर्व प्रदेश संयोजक शशि भूषण ओझा और सेक्टर एक सी में पूर्व शिक्षक विपिन ठाकुर की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में गूंजा 'वंदे मातरम्', छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.