गढ़वा, अगस्त 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर 172वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा हेलिपैड पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर युवाओं और स्कूली बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान 172वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने उपस्थित स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसके माध्यम से देश के प्रति समर्पण और एकता की भावना को समझने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीआईएसएफ के कर्मियों ने सात किलोमीटर की बाइक रैली निकाली यह भी...