रांची, सितम्बर 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। वंदे मातरम्, सुजलां सुफलां मलयज शीतलाम्...। जब स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने एक स्वर में संपूर्ण वंदे मातरम् का गायन किया तो पूरा अम्मापकना गांव देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं व बुजुर्गों तक सभी की आंखों में राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान साफ झलक रहा था। सरस्वती शिशु मंदिर अम्मापकना और मेन रोड स्थित मंदिर परिसर में शुक्रवार को ''नमोमि भारतम्'' कार्यक्रम के तहत सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विद्यालयों में गूंजा राष्ट्रगीत का श...