वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा विद्यालय परिसर
शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- परशुरामपुरी। सरस्वती शिशु मंदिर, परशुरामपुरी में शुक्रवार को 'वंदे मातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, आचार्यों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सामूहिक गायन से पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। मुख्य वक्ता वीरेंद्र मिश्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने की। व्यवस्थापक अनिल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, प्रधानाचार्य सतीश दीक्षित समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.