वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा चतरा शहर
चतरा, सितम्बर 25 -- चतरा, प्रतिनिधि। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को चतरा शहर के 12 चयनित स्थलों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, दीभा के तत्वावधान में आयोजित 'नमामि भारत कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रगीत का गायन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और शहर के गणमान्य लोगों समेत करीब 2,444 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इंदुमती टिबड़ेवाल विद्यालय परिसर के अलावा इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय प्रोफेसर कॉलोनी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खांचा डाबर, संस्कार केंद्र आसानी खुर्द, संस्कार केंद्र झुमड़ा, किशनपुर, न्यू कॉलोनी दीभा, मां बागेश्वरी मंदिर परिसर जतराहीबाग, डाढ़ा, भेलवाडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.