वंदे मातरम् के पूर्ण गान को लेकर भाजपा ने पारित किया प्रस्ताव
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वंदे मातरम् को लेकर सियासी विभाजन की लकीर काफी गहरी होती नजर आ रही है। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वंदे मातरम् के सिर्फ दो शुरुआती पद गाने के निर्णय के विरोध में प्रस्ताव पारित किया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस समेत कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति देश के कानून और संवैधानिक संस्थाओं से ऊपर नहीं हो सकता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन के नए पदाधिकारियों की पहली परिचय बैठक हुई। बैठक से इस बात का स्पष्ट संकेत मिला कि भाजपा वंदे मातरम् के मुद्दे को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जोड़कर बड़ा मुद्दा बनाएगी। बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव में भाजपा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह विपक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.