नई दिल्ली, अगस्त 22 -- भाजपा ने वंदे मातरम् के केवल 2 अंतरे गाने के कांग्रेस के फैसले की शनिवार को प्रस्ताव पारित करके निंदा की। इसमें कहा गया कि पार्टी राजनीतिक सहूलियत या तुष्टिकरण के लिए राष्ट्रगीत के सम्मान से कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा ने नई दिल्ली में अपने नए पदाधिकारियों की बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा कि वह वंदे मातरम् की गौरवशाली विरासत को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू करेगी। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक की अध्यक्षता की और बाद में एक्स पर प्रस्ताव साझा किया। यह भी पढ़ें- 'इतना गंदा क्यों हैं?' वॉशरूम में गंदगी देख भड़क गए मंत्री, खुद करने लगे सफाई नितिन नवीन ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने आज वंदे मातरम् के सम्मान और उसकी ऐतिहासिक विरासत को संजोकर रखने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किय...