गढ़वा, अगस्त 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम रंका मोड़ पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान के मामले में सवालों के घेरे में रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रभक्ति के प्रतीक का अपमान करती रही है तथा आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति उसका रवैया हमेशा संदिग्ध रहा है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रगीत के अपमान के विरोध में प्रदर्शन भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का वंदे ...