समस्तीपुर, अगस्त 4 -- समस्तीपुर, कासं। अभाविप की ओर से वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व अभाविप के विभाग संयोजक श्रीप्रकाश वर्णवाल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम का महत्व अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक अस्मिता का अमर उद्घोष है। इसके 150 वर्ष पूरे होना प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए गर्व का विषय है। युवा पीढ़ी को इसके इतिहास, भावना और प्रेरणा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता झा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों...