वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गायन
नैनीताल, सितम्बर 27 -- नैनीताल। वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अभियान 'नमामि भारतम् वंदे मातरम्' के तहत रविवार को नरेंद्र अजय साह जगाती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मल्लीताल में सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, आचार्यों सहित समाज के गणमान्य लोगों समेत 296 लोगों ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभिषेक रहे। यहां रमेश कांडपाल, हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता एनएस पुंडीर, प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र तिवारी, कार्यवाह दरबान सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- नामामि भारतम्: गूंजे वन्दे मातरम् के सामूहिक स्वर यह भी पढ़ें- हजारीबाग में गुंजा वंदेमातरम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.