बिजनौर, सितम्बर 25 -- लाला प्यारेलाल सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमामि भारतम् कार्यक्रम श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। शुभारंभ उर्वशी कर्णवाल की अध्यक्षता में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता रत्नेश मिश्रा, सरन प्यारी, तनु भाटिया, सुनील शर्मा, शैलेन्द्र यादव, तनु राजपूत, नीरू गुप्ता और निधि चतुर्वेदी सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की। पूर्व छात्र परिषद के नगर अध्यक्ष रोहन कौशिक व नमन शर्मा भी मौजूद रहे। संचालन आचार्य विकास त्यागी ने किया। वही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नमामि भारतम् कार्यक्रम के तहत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक गायन कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- पुरदिलनगर में गूंजा वन्दे...