वंदे मातरम् की गूंज से गूंजा समाहरणालय, निकली तिरंगा रैली
सहरसा, अगस्त 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। भारत सरकार के 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत मंगलवार को समाहरणालय परिसर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गायन के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। सामूहिक वंदे मातरम् गायन के बाद जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट एवं गाइड के बच्चों की तिरंगा रैली को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश लोगों तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली रैली के दौरान लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। तिरंगा सेल्फी प्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.