बोकारो, सितम्बर 21 -- चंद्रपुरा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन देशभर में एक ही तिथि एवं समय पर किया जाएगा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो की ओर से इसको लेकर तैयारी की जा रही है। विद्यालय की तरफ से विद्यालय परिसर, नावाडीह, तारानारी एवं तरंगा गांव में पूर्वाह्न 11 बजे एक साथ सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक, सस्वर एवं लयबद्ध गायन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजेन्द्र कामत ने सभी से अनुरोध किया है कि अपने निर्धारित आयोजन स्थल पर समय पर पहुंच कर इस ऐतिहासिक एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम में सहभागी बने तथा सफल बनाएं। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर एक लय, एक समय, एक स्वर में होगा सामूहिक गायन

हिंदी ह...