बुलंदशहर, फरवरी 13 -- वंदे भारत 160 का तीन दिवसीय ट्रायल जारी है। शुक्रवार को ट्रेन दादरी से टूंडला जंक्शन तक गई। शनिवार को यही ट्रेन टूंडला जंक्शन से दादरी जंक्शन जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से यात्री और जल्द समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। आनंद विहार से चलकर अयोध्या कैंट जाने वाली वंदे भारत का ठहराव खुर्जा जंक्शन पर भी है। अभी तक इस रूट पर केवल 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत चलती है। रेलवे की ओर से ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा के लिए 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। इसके लिए दादरी से टूंडला जंक्शन तक तीन दिन का ट्रायल किया जा रहा है। गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को होने वाले इस ट्रायल में स्टेशनों की दूरी और तय समय सीमा का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही ट्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.