नई दिल्ली, मई 20 -- भारतीय रेल वंदे भारत स्लीपर और वंदे हाई-स्पीड वर्जन के पूरे ढांचे (शेल) को 100 फीसदी स्वदेशी एल्युमिनियम बॉडी का बनाएगा। भारतीय रेल ने वंदे भारत 3.0 मिशन के तहत भविष्य में एल्युमिनियम बॉडी की ट्रेनों को बढ़ावा देने को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इससे ट्रेनों की बॉडी या विशेष कंपोनेंट्स के लिए यूरोप या अन्य देशों पर निर्भरता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि देश में अभी चल रही वंदे भारत ट्रेनें स्टेनलेस स्टील से बनी हैं, लेकिन वंदे भारत 3.0 में स्वदेशी एल्युमिनियम का इस्तेमाल भारतीय रेल के इतिहास में गेम-चेंजर साबित होगा। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार स्टेनलेस स्टील के मुकाबले एल्युमिनियम के इस्तेमाल से ट्रेन का कुल वजन करीब 30 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार और पिकअप तेजी तो...