नई दिल्ली, जून 17 -- रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कैटरिंग सिस्टम को पूरी तरह रेडी-टू-ईट मॉडल पर लागू करने का फैसला किया है। इसके लिए रेलवे देश-विदेश की दिग्गज फूड इंडस्ट्री और टॉप एफएमसीजी ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाएगी। रेलवे का फैसला ट्रेन में शुद्धता, सेहत और यात्रियों की व्यक्तिगत पसंद को सुनिश्चित करेगा। वहीं, पहली बार, दाल-चावल और रोटी-सब्जी वाली पारंपरिक भारी-भरकम थाली की जगह उसे स्मार्ट और मॉडर्न डिश का रूप देने पर गंभीरता से विचार चल रहा है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सरकार का विजन वंदे भारत स्लीपर को केवल एक ट्रेन बनाए रखने का नहीं, बल्कि इसे वैश्विक स्तर पर भारत का नया सिग्नेचर ब्रांड के रूप स्थापित करना है। ताकि यह लग्जरी, तकनीक और स्वाद के मामले में जापान की शिनकानसेन और यूरोप की यूरोस्टार जैसी दुनिया क...