कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, एक संवाददाता कामाख्या-हावड़ा मार्ग पर संचालित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। आधुनिक सुविधाओं, उच्च स्तरीय आराम और समयबद्ध परिचालन के कारण यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है। नियमित परिचालन शुरू होने के बाद से ट्रेन ने 100 प्रतिशत समय की पाबंदी बनाए रखी है, वहीं रेल मदद प्लेटफॉर्म पर लगातार शून्य शिकायतें दर्ज होना इसकी सेवा गुणवत्ता का प्रमाण है। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जनवरी 2026 को किया गया था। यह पहल भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यात्रियों ने ट्रेन के अत्याधुनिक डिज़ाइन, बेहतर ऑनबोर्ड सुविधाओं, स्वच्छता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.