नई दिल्ली, जुलाई 31 -- स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत शुक्रवार को ऐतिहासिक पल का गवाह बनी। हृदय प्रत्यारोपण के लिए डोनर का धड़कता दिल वंदे भारत ट्रेन के जरिए सूरत से अहमदाबाद महज दो घंटे 35 मिनट में पहुंचा और एक हृदय रोगी को जीवन देने की रेल यात्रा इतिहास में दर्ज हो गई। भारतीय रेलवे ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि उम्मीदों के साथ प्रत्यारोपण के लिए धड़कते दिल को समय पर गंतव्य तक पहुंचा जीवन बचाने की कड़ी में रेलवे ने एक नया अध्याय लिखा है। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल- गांधी नगर कैपिटल वंदे भारत से डोनर के दिल को सूरत से अहमदाबाद पहुंचाया गया। ट्रेन सूरत से सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर डोनर के हृदय और डॉक्टरों की टीम के साथ रवाना हुई और 11 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंची। हृदय को अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्ड...