वंदे भारत से उतरा शराब तस्कर, 88 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार
मुंगेर, अगस्त 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की, तथा हावड़ा से जमलपुर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरते ही एक शराब तस्कर को 88 बोतल व टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 16,740 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार तस्कर आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के बड़ी दरियापुर निवासी मंजीत कुमार है। जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय सूचना पर सीआईबी जमालपुर की टीम आरपीएफ जवानों के साथ स्टेशन पर जांच कर रही थी। करीब 14.15 बजे ट्रेन संख्या 22309 वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची। इसी दौरान ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग लेकर एक संदिग्ध युवक तेजी से मिडिल फुट ओवरब्रिज की ओर जाने लगा। पुलिस टीम ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.