वंदे भारत सीनियर सिटीजन और महिला यात्रियों की पहली पसंद बनी, 530 सीट में से ढाई सौ से अधिक सीटें बुजुर्ग और महिलाएं कराती हैं बुक
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन बिहार जाने वाले बुजुर्ग और महिला यात्रियों की पहली पसंद बन गई है, जबकि वंदे भारत में सीनियर सिटीजन और महिलाओं को किराये में कोई रियायत नहीं मिलती। जानकारों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन साउथ बिहार एक्सप्रेस की तुलना में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और कई मायनों में अधिक सुरक्षित भी मानी जाती है। महिला और बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में भोजन और नाश्ते की चिंता नहीं रहती। इसके अलावा, वंदे भारत शायद ही कभी विलंब से चलती है, जबकि साउथ बिहार एक्सप्रेस के अप और डाउन दोनों फेरे अक्सर देर से चलने के लिए जानी जाती है।
वंदे भारत की लोकप्रियता यही कारण है कि वंदे भारत सिर्फ पटना ही नहीं, बल्कि रास्ते के अन्य स्टेशनों तक जाने वाले बुजुर्ग और महिला यात्रियों की भी पसंद बनती जा रही है। हालांकि, वंदे भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.