वंदे भारत समेत बिहार की 16 ट्रेनों का रूट बदला, इन स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 4 -- डीडीयू और लखनऊ मंडल में एनआई कार्य के कारण 4 से 27 मई तक पटना सहित बिहार की 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। गया स्टेशन पर लाइन संख्या एक के सीसी एप्रन को हटाया जाएगा। इससे 4 से 16 मई तक पटना-गया और गया-पटना स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। चार ट्रेनों को डाइवर्ट और छह को शॉर्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा। जबकि जौनपुर स्टेशन के यार्ड को रीमॉडलिंग किया जाएगा। इससे पटना गोमतीनगर वंदे भारत और कोटा-पटना सहित 16 ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा।इन ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 04 से 27 मई तक 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण अयोध्या धाम स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। 14, 15, 17,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.