वंदे भारत व दुरंतो एक्सप्रेस में बढ़ेगा रेलकर्मियों की सीटों का कोटा
जमशेदपुर, जून 16 -- वंदे भारत एक्सप्रेस, दुरंतो और हमसफर एक्सप्रेस में रेलकर्मियों के लिए सीटों का कोटा बढ़ना चाहिए, ताकि रेलकर्मी प्रिविलेज एवं कॉम्प्लीमेंट्री पास पर परिवार के साथ सुपर फास्ट ट्रेनों में यात्रा कर सकें। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के महासचिव डॉ. एम राघवैय्या ने रेलवे बोर्ड के सचिव को मांग पत्र देकर यह मुद्दा उठाया है। टाटानगर में एनएफआईआर नेता एसआर मिश्रा ने बताया कि वर्तमान सीट आवंटन नियम की समीक्षा करने से सकारात्मक बदलाव हो सकता है। वर्तमान व्यवस्था के तहत स्पेशल ट्रेनों के थर्ड एसी दो बर्थ व सेकेंड एसी क्लास में एक सीट ही आवंटित की जाती है। इससे रेल कर्मचारियों को दिक्कत होती है। एनएफआईआर ने रेलवे बोर्ड से ट्रेनों के थर्ड एसी चार और सेकेंड एसी क्लास में कम से कम तीन करने का सुझाव दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.