लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ आने वाली वंदे भारत से लेकर पुष्पक एक्सप्रेस तक में गुरुवार को यात्रियों को काफी परेशानी हुई। देहरादून से लखनऊ आ रही वंदे भारत की बोगी सी-2 का भीतरी स्लाइडिंग दरवाजा सेंसर में खराबी के कारण बंद नहीं हो सका। यात्रियों ने इसकी शिकायत ऑनबोर्ड कर्मचारियों से की, लेकिन अगले कई स्टेशनों तक सुधार नहीं हुआ। वहीं मुंबई से लखनऊ आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगी (बी-1) में यात्री उमस और गर्मी से बेहाल रहे। यात्री अभिषेक शुक्ल ने 'रेल मदद' पर शिकायत दर्ज कराई कि एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है। शिकायत के बावजूद रेलकर्मियों ने समस्या का समाधान नहीं किया, जिससे यात्रियों को पूरे सफर के दौरान परेशानी झेलनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.